Saturday, July 5, 2008

आदर्श प्रश्न पत्र

2-आदर्श प्रश्न पत्र

कक्षा  10

विषय  हिन्दी पाठ्यक्रम ''

समय :  3 घण्टे                                                                               अधिकतम अंक :  100

खण्ड -

प्र.1 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए

वर्षा ॠतु का नाम आते ही मनमयूर नाच उठता है। भयंकर गर्मी से राहत मिलती है। ठंडी फुहारों से स्वर्गिक आनन्द की अनुभूति होती है। सभी ॠतुओं में मनमोहन वर्षा ॠतु है। गर्मी की तपन के बाद वर्षा की फुहारों का आगमन बड़ा आनंददायी होता है। पशुपक्षी और मानव ही नहीं, पेड़पौधों पर इस ॠतु का प्रभाव पड़ता है। ऐसा लगता है मानो वीरान व बंजर जमीन पर रंग बिरंगे फूल खिल उठे हों।

वैशाख और ज्येष्ठ मास की भयंकर तपन के बाद आषाढ़ मास में मोरों की कूक से अहसास होता है कि बरसात की ॠतु आने वाली है। तब तक गर्मी से मन व्यथित हो चुका होता है। वर्षा शुरू होते ही खेतखलिहानों में हरियाली शुरू हो जाती है। लोग धान की बुआईरोपाई में व्यस्त हो जाते हैं। मोर जी भरकर नृत्य करते हैं। कोयल की कूक बड़ी सुहानी लगती है। बच्चे उत्साह से भर जाते हैं नंगे बदल वर्षा में भीगते हुए इधरउधर भागना बड़ा अच्छा लगता है।

अच्छी बरसात हो तो नरनारियाँ खुशी से झूम उठते हैं। खेतों में लबालब भरे पानी में धान की बुवाई, खेतों की जुताई। किसानों का मन मुदित हो उठता है। ऐसा लगता है कि सारी प्रकृति एक नए अवतार में प्रकट हुई है। सब कुछ वर्षा में घुलकर नयानया सा लगता है। अच्छी बरसात में धरती में पानी का स्तर बढ़ जाता है। सूखे कुएँ दोबारा पानी से भर जाते हैं, तालाबों और जोहड़ों में बत्तख और पशु नहाते नज़र आते हैं?

एक तरफ वर्षा ॠतु प्रसन्नतादायी अनुभूति देती है। दूसरी तरफ इस ॠतु में कुछ समस्याएँ खड़ी हो जाती हैं। महानगरों में सीवर जाम हो जाते हैं, जिसके कारण सड़कों पर नदी का सा दृश्य दिखाई देता है। यातायातव्यवस्था चौपट हो जाती है। नदियों में बाढ़ आ जाती है। जिससे गाँव बर्बाद हो जाते हैं। जानमाल की बहुत हानि होती है। रास्ते बन्द हो जाते हैं अत्यंत परेशानी पैदा होतीहै। गरीबों पर तो वर्षा कहर बनकर आती है। जीवन नारकीय हो जाता है। चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़। मकानों की छतें गिर जाती हैं। झोंपडि़यों की हालत ऐसी हो जाती है मानों वषो से वीरान पड़ी हों।

वर्षा ॠतु के जाने के बाद भी हालत सहज नहीं हो पाती। एक अजीब सी बदबू चारों तरफ फैल जाती है। मच्छरों की भरमार हो जाती है। इस प्रकार वर्षा ॠतु खुशियों के साथ गमों का साया भी लेकर आती है।

क.लिखे गए गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए। 1

ख.मनमयूर क्यों नाच उठता है? 2

ग.वर्षा ॠतु किनकिन महीनों में आती है ? 2

घ.'मन मुदित हो उठना' से क्या तात्पर्य है ? 2

ङ.वर्षा के बाद प्रति का नया रूप कैसे प्रकट होता है ? 2

च.'गमों का साया' से क्या तात्पर्य है? 2

छ.'मनमयूर' का विग्रह करके समास का नाम लिखिए। 1

प्र.2 -निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर लिखिए

मैंने देखा

एक बड़ा बरगद का पेड़ खड़ा है

उसके नीचे कुछ छोटेछोटे पौधे

बड़े सुशील, विनम्र

देखकर मुझको यों बोले

हम भी कितने खुशकिस्मत हैं

जो खतरों का नहीं सामना करते।

आसमान से पानी बरसे

आगी बरसे

आँधी गरजे

हमको कोई फिक्र नहीं है

एक बड़े की वरद छत्रछाया के नीचे

हम अपने दिन बिता रहे हैं।

बड़े सुखी हैं

मैंने देखा

एक बड़ा बरगद का पेड़ खड़ा है

उसके नीचे

कुछ छोटेछोटे पौधे

असन्तुष्ट और रुष्ट

देखकर मुझको यों बोले

हम भी कितने बदकिस्मत हैं

जो खतरों का नहीं सामना करते

वे कैसे ऊपर को बढ़ सकते हैं।

इसी बड़े की छाया ने ही

हमको बौना बना रखा

हम बड़े दुखी हैं।

 

क.इस कविता में बरगद तथा छोटे पौधे किसके प्रतीक हैं ?1

ख.पहले अंश में पौधे अपने आपको खुशकिस्मत क्यों समझते हैं ?1

ग.दूसरे अंश में पौधे असन्तुष्ट और रूष्ट क्यों है ? और वे स्वयं को बदकिस्मत क्यों समझते हैं ?2

घ.विकास के लिए क्या आवश्यक है ?2

ङ.छोटे पौधों को बौना किसने बना रखा है ?2

अथवा

आज की शाम

जो बाजार जा रहे हैं

उनसे मेरा अनुरोध है

एक छोटासा अनुरोध

क्यों न ऐसा हो कि आज शाम

हम अपने थैले और डोलचियाँ

रख दें एक तरफ

और सीधे धान की मंजरियों तक चलें

चावल जरूरी है

जरूरी है आटा दाल नमक पुदीना

पर क्यों न ऐसा हो कि आज शाम

हम सीधे वहीं पहुँचें

एक दम वहीं

जहाँ चावल

दाना बनने से पहले

सुगंध की पीड़ा से छटपटा रहा हो

उचित यही होगा

कि हम शुरू में ही

आमनेसामने

बिना दुभाषिये के

सीधे उस सुगन्ध से

बातचीत करें

यह रक्त के लिए अच्छा है

अच्छा है भूख के लिए

नींद के लिए

कैसा रहे

बाजार न आए बीच में।

 

क.अनुरोधकर्ता किससे अनुरोध कर रहा है ?1

ख.कवि अनुरोधपूर्वक कहाँ जाने को कह रहा है ?1

ग.वहाँ क्या हो रहा है ?2

घ.दुभाषिये का क्या अर्थ है ?2

ङ.कवि बाज़ार से बचने की प्रेरणा क्यों दे रहा है ?2

खण्ड (ख)

प्र.3 निम्नलिखित संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए 10

क.पराधीन को सुख कहाँ

1.पराधीन का अर्थ

2.व्यक्ति का विकास नहीं होता

3.व्यक्ति हीनता का शिकार हो जाता है

4.सुखी नहीं हो सकता

5.प्रति का उदाहरण

ख.समय बहुमूल्य है

1.बीता समय लौटकर नहीं आता

2.सफलता के लिए ठीक समय का चुनाव अपेक्षित

3.एकएक क्षण का उपयोग सफलता की कंुजी

4.समय का सदुपयोग करने वाले कुछ सफल लोग

5.उपसंहार

ग.आदर्श विद्यार्थी

1.विद्यार्थी का अर्थ

2.जिज्ञासा और श्रद्धा

3.तपस्वी छात्र

4.अनुशासित और नियमित जीवन

5.सादा जीवन उच्च विचार

6.बहुमुखी व्यक्तित्व

घ.मेरा देश महान

1.प्रस्तावना प्राचीन सभ्य देशों में अग्रगण्य

2.अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य

3.गौरवशाली इतिहास

4.सभी धमो और संस्कृतियों की भूमि

5.उपसंहार ; अद्भुत है मेरा देश

प्र.4 -जन्मदिन पर बड़ी बहन द्वारा भेजे गये उपहार के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए पत्र लिखिए।5

अथवा

विद्यालय के प्रधानाचार्य को पुस्तकालय में विज्ञानसम्बन्धी पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखिए।

खण्ड (ग)

प्र.5 वाक्यों में प्रयुक्त क्रिया के भेद लिखिए

क.बच्चों ने हमें एक भजन सुनाया। 1

ख.दिनेश पुस्तक पढ़ रहा है।1

ग.मैं हँसता हूँ।1

प्र.6 -निदे‍र्शानुसार वाव्यपरिवर्तन कीजिए

क.हलवाई द्वारा मिठाई बनाई जाती है। (कतृ‍र्वाच्य)-1

ख.लड़की रात भर सो न सकी। (भाववाच्य)-1

ग.हामिद पतंग उड़ा रहा है। (कर्मवाच्य) -1

प्र.7क-निम्नलिखित वाक्यों की पूर्ति अव्यय से कीजिए

1.––––––– बोलो, बच्चा उठ जायेगा। 1

2.मैं व्यस्त था ––––––––– तुम्हारे घर न आ सका।1

ख.अव्यय छाँटिए और उसका प्रकार बताइये –1

वह तेजी से भागकर घर पहुँचा।

प्र.8-निदे‍र्शानुसार उत्तर दीजिए

क.जो व्यक्ति गुणी होता है, उसे सभी चाहते हैं। (प्रधान उपवाक्य बताइए) -1

ख.गाना सीखने के लिए परिश्रम करो। (संयुक्त वाक्य बनाइए)-1

ग.मैंने एक दढि़यल देखा। वह भीख माँग रहा था। (मिश्र वाक्य बनाइए)-1

प्र.9क.निम्नलिखित के समस्त पद बनाइये

1.चार राहों वाला -1

2.नीला कमल-1

ख.'अर्थ' के दो भिन्न अर्थ लिखिये। -1

खण्ड :घ

प्र.10-निम्नलिखित पद्यांश को ध्यान से पढि़ये तथा सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

विकल, विकल, उन्मन थे उन्मन

विश्व के निदाघ के सकल जन

आये अज्ञात दिशा से अनंत के घन!

तप्त धरा, जल से फिर

शीतल कर दो

बादल गरजो !

क.कवि तथा कविता का नाम लिखो। 2

ख.'तप्त धरा' से कौनसी पीड़ा व्यक्त हुई है ? 2

ग.कवि बादल से क्या अपेक्षा रखता है ? 2

अथवा

फसल क्या है ?

और तो कुछ नहीं है वह

नदियों के पानी का जादू है वह

हाथों के स्पर्श की महिमा है

भूरीकालीसंदली मिट्टी का गुणधर्म है।

रूपान्तर है सूरज की किरणों का

सिमटा हुआ संकोच है हवा की थिरकन का !

 

क.पानी के जादू का क्या तात्पर्य है ? 2

ख.सूरज की किरणों का रूपान्तर किसे कहा गया है और कैसे ? 2

ग.हाथों के स्पर्श की महिमा का आशय स्पष्ट कीजिए। 2

प्र.11 -निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए –3,3,3

क.गोपियों ने किनकिन उदाहरणों द्वारा उ(व को उलाहने दिये ?

ख.कवि ने संगतकार को महान क्यों बताया है ?

ग.'आत्मकथा' कविता के आधार पर बताइये कि कवि आत्मकथा क्यों नहीं लिखना चाहता ?

घ.बच्चे की दंतुरित मुसकान देखकर कवि के हृदय पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

प्र.12-क--कृष्ण अपने पाँवों और कमर में क्या धारण किये हुए हैं ?1

ख. कवि प्रसाद किस सुख की बात कर रहे हैं ?1

ग.शिशु कवि को क्यों नहीं पहचान पाया ?1

घ.'मन के दुख' से क्या आशय है ?1

ङ.माँ किसे अन्तिम पूँजी समझती है ?1

प्र.13-निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

हालदार साहब को यह सब कुछ बड़ा विचित्र और कौतुक भरा लग रहा था। इन्हीं ख्यालों में खोयेखोये पान के पैसे चुकाकर चश्मे वाले की देशभक्ति के समक्ष नतमस्तक होते हुए वह जीप की तरफ चले, फिर रुके, पीछे मुड़े और पान वाले के पास जाकर पूछा, क्या कैप्टन चश्मे वाला नेताजी का साथी है? या आजाद हिन्द फौज का भूतपूर्व सिपाही ? पान वाला नया पान खा रहा था। पान पकड़े अपने हाथ को मुँह से डेढ़ इंच दूर रोककर उसने हालदार साहब को ध्यान से देखा, फिर अपनी लालकाली बत्तीसी दिखाई और मुसकराकर बोला नई साब! वो लँगड़ा क्या जायेगा फौज में। पागल है पागल। वो देखो, वो आ रहा है। आप उसी से बात कर लो! फोटो वोटो छपवा दो उसका कहीं।

 

क.हालदार साहब को कौनसी बात विचित्र और कौतुकभरी लग रही थी ? 2

ख.पानवाला किस लिए हँस पड़ा ? 2

ग.पानवाले ओर हालदार की सोच का अन्तर स्पष्ट करो। 2

अथवा

अक्सर कहते हैं   'क्या करें मियाँ, ई काशी छोड़कर कहाँ जाएँ, गंगा मइया यहा, बाबा विश्वनाथ यहाँ, बाला जी का मन्दिर यहाँ, यहाँ हमारे खानदान की कई पुश्तों ने शहनाई बजाई है, हमारे नाना तो वहीं बालाजी मंदिर में बड़े प्रतिष्ठित शहनाईबाज रह चुके हैं। अब हम क्या करें, मरते दम तक न यह शहनाई छूटेगी न काशी। जिस जमीन ने हमें तालीम दी, जहाँ से अदब पाई, वो कहाँ और मिलेगी ? शहनाई और काशी से बढ़कर कोई जन्नत नहीं इस धरती पर हमारे लिए।'

क.बिस्मिल्ला खाँ काशी को छोड़कर क्यों नहीं जाना चाहते ?2

ख.बिस्मिल्ला खाँ को काशी से क्या मिला ? 2

ग.बिस्मिल्ला खाँ हिन्दूमुस्लिम एकता के प्रतीक थे सिद्ध कीजिए। 2

प्र.14 -कोई से तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए

क.बालगोविन भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर कैसा व्यवहार किया ? 3

ख.फादर कामिल बुल्के हिन्दी प्रेमी थी   सिद्ध कीजिए। 3

ग.'संस्कृति' निबन्ध में हिन्दू और मुस्लिम संस्कृति' को बला क्यों कहा गया है ?3

घ.'एक कहानी यह भी' के आधार पर  बताइये  कि  लेखिका  के  व्यक्तित्व  को  किस किसने प्रभावित किया ?3

प्र.15.क.'नेताजी का चश्मा' क्या सन्देश देता है ?2

ख.'नौबतखाने में इबादत' के आधार पर बिस्मिल्ला खाँ के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिये। 3

प्र-16-निमनलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए

क- जार्ज पंचम की नाक्लगने वाली खबर के दिन अखबार चुप क्यों थे ? 2

ख- विदेशी वस्त्रों का संग्रह करने वाले कार्यकर्ता किस बात से हैरान थे ? 2

ग- 'मैं क्यों लिखता हूँ' के आधार पर बताइए कि लेखक किन बाहरी दबावों के कारण     लेखन करता है ? 2

घ- रात्रि में गंगतोक के सौन्दर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए । 2

प्र-17-दुलारी और टुन्नू के प्रेम के पीछे उनका कलाकार मन था ।यह प्रेम दुलारी को देश प्रेम की ओर कैसे प्रेरित करता है ? 4

अथवा

'साना साना हाथ जोड़' के आधार पर बताइए कि प्रकृति ने जलसण्चय की व्यवस्था किस प्रकार की है ? 4

 

                     -प्रस्तुति :-

अशोक कुमार वार्ष्णेय

 

No comments: